प्रसिद्ध कैंची धाम मेला की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

जिलाधिकारी वंदना ने कहा श्रृद्धालुओं को न हो परेशानी

नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी वंदना ने कैंची धाम और सेनिटोरियम नैनी बैण्ड बायपास की व्यवस्थाओं को मौक़े पर जाकर देखा। जहां उन्होंने पार्किंग में प्रवेश और निकासी द्वार अलग-अलग करने के लिए कहा। इसके अलावा जल संस्थान द्वारा कैंची धाम आ रहे श्रृद्धालुओं के लिए जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया । इसके साथ ही मोबाइल टायलेट, पानी का टेंक और कैंची व नैनीताल आने जाने में आगंतुकों को परेशानी न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान को सायनेज लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

जिलाधिकारी ने ईओ भवाली को भवाली में निर्मित परिवहन विभाग की पार्किंग में और भवाली क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वृद्ध और स्वास्थ्य पीड़ित श्रृद्धालुओं के लिए 02 इमरजेंसी मेडिकल शटल सेवा की व्यवस्था करने के लिए कहा। श्रृद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए कैंची धाम मंदिर परिसर के सामने स्वास्थ्य कैंप की भी व्यवस्था की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

इस अवसर पर एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, पीडी हिमांशु चौहान, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल, धारी, कोश्याकटोली, लोनिवि, जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य आदि संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page