जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के नवाचारों को शासन की खुली सराहना, तालियां बजा की प्रशंसा

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- जनपद नैनीताल में राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों को उत्तराखंड शासन ने जमकर सराहना की है। जिलाधिकारी श्री रयाल द्वारा जनहित में शुरू की गई इन पहलों से आम जनता को बड़ी राहत मिली है और जनता का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

निर्विवाद विरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में जनपद नैनीताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बीते तीन माह में राजस्व कर्मियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर करीब 5000 निर्विवाद विरासत मामलों का सफल एवं त्वरित निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

जनपद की इस सराहनीय उपलब्धि पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, मीनाक्षी सुंदरम सहित राज्य सरकार के समस्त सचिवगणों ने तालियां बजाकर जनपद नैनीताल के प्रयासों का स्वागत और अभिनंदन किया। इसके साथ ही मेड़ विवाद, सीमा विवाद, खेत संख्या में नाम/नंबर दुरुस्ती, पैमाइश, नपती, सीमांकन, तथा गूल एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने से जुड़े कुल 1150 मामलों के सफल निस्तारण पर परगना स्तरीय राजस्व प्रवर्तन टीमों, नैनीताल के कार्यों की विशेष सराहना की गई।वहीं जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित 2300 मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किए जाने पर संबंधित पंजीकरण अधिकारियों को भी प्रशंसा मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

जनपद प्रशासन द्वारा किए गए इन ठोस प्रयासों से न केवल राजस्व एवं नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता, गति और विश्वास बढ़ा है, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय और राहत भी सुनिश्चित हुई है। शासन स्तर पर इस उपलब्धि को प्रशासनिक नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा की गई कार्यवाही व अभिनव पहल के संबंध में मुख्य सचिव को अवगत कराया। गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page