जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया रामगढ ब्लाॅक का औचक निरीक्षण
रामगढ़/भीमताल (nainilive.com ) – जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार देर सांय रामगढ ब्लाॅक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये की समाज कल्याण विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु प्रार्थियों के विकास खण्ड स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर समय से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि समाज कल्याण योजनाओं व राशनकार्ड हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्रों को ट्रेक करने की व्यवस्था बनाई जायें तांकि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर समय से कार्यवाही हो सके व पात्रों को समय से पेंशन, राशनकार्ड जारी हो सके। उन्होंने सभी विकास खण्डों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को ट्रेक करते हुए समय से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी को दिये। साथ ही प्रार्थना पत्रों को आॅनलाइन की व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री बंसल ने रामगढ ब्लाॅक की निमार्णधीन आवासीय भवनों की भी जानकारी डीडीओ से ली। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि ब्लाॅक में आवासीय भवन निमार्णधीन है जिसकी लागत 220 लाख हैं। जिसके सापेक्ष 42 लाख की धनराशि जिलायोजना से अवमुक्त की गई है। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण योजनाओं की प्रार्थना पत्र अंकन पंजिका,जन्म-मुत्यु, एनआरएलएम,मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वंय सहायता समूह, बीपीएल , स्टोर आदि पंजिका एवे पत्रावलियां का अवलोकन किया व संबंधित जानकारियां ली।

इसके पूर्व जिलाधिकारी श्री बसंल ने विकास खण्ड बेतालघाट का भी औचक निरीक्षण कर जानकारियां ली। उन्होंने सभी विकास खण्डों मनरेगा कार्यो को प्रारम्भ कराने के निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, सीएमओ भारती राणा, खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रा राज, ब्लाॅक कर्मचारी मौजूद थे।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun