नैनीताल नगर के चौराहों, तिराहों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर डीएम वंदना सिंह ने ली कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल नगर के अंतर्गत रोड सेफ्टी तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किए जाने के उद्देश्य से चौराहों, तिराहों के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने नगर के 7 चौराहों-तिराहों में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जाने वाले कार्य की प्रगति की जानकारी और कार्यों में विभिन्न विभागों के समन्वय में आ रही समस्याओं का समाधान किया।

उन्होंने तल्लीताल डाट के पास यूपीसीएल को पोल को हटाने और नयी जगह चिन्हीकरण करने के साथ ही 15 दिनों के भीतर पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को डाट के समीप हेरिटेज भवन और पोस्ट आफिस के अधिकारियों को समंवय बना कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को कहा कि उक्त कार्य मार्च माह तक पूर्ण कराए जाने हैं ।

एसबीआई तिराहे के पास चैक पोस्ट को पीछे, सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने और सड़कों को चौड़ीकरण करने, मस्जिद तिराहे को चौड़ीकरण के साथ बेहतर लाइट, पेंटिंग आदि लगवाने के निर्देश दिए। चीना बाबा मंदिर के पास बाथरुम को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही। मनूमहारानी होटल के पास विद्युत पोल हटाने और लोनिवि- यूपीसीएल के अधिकारियों को आपसी समंवय के साथ बेहतर कार्य करने की बात कही। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एस पी क्ाइम ड़ा जगदीश चंद्,सीओ विभा दीक्षित समेत नगर पालिका, लोनिवि आदि के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी