नगर पालिका की भूमि नही तो न ले किरायेदारी- राजौर

नगर पालिका की भूमि नही तो न ले किरायेदारी- राजौर

नगर पालिका की भूमि नही तो न ले किरायेदारी- राजौर

Share this! (ख़बर साझा करें)

15 दिन के भीतर लगाये समाजकल्याण शिविर-

उपाध्यक्ष ने बैठक में नही पहुचने वाले अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के दिये निर्देश-

शिवांशु जोशी , भवाली ( nainilive.com )- राज्यमंत्री व सफाई आयोग के उपाध्य्क्ष अजय राजौर ने सोमवार को एक दिवसीय दौरा कर सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुन मौके पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इससे पहले उपाध्यक्ष का स्थानीय भाजपाइयो ने उनका स्वागत किया। नगर पालिका हॉल में आयोजित बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि छेत्र में निवास कर रहे सफाई कर्मचारियों के मकान यदि नगरनिगम नगरपालिका नगर नगरपंचायत की भूमि पर नही बने है तो पालिकाएं निगम व पंचायत उनसे किसी भी तरह का किराया नही ले सकते। यदि उनके सामने ऐसा कोई प्रकरण आता है तो संबंधित पालिका पंचायत निगम को सारा किराया लौटाना होगा। कहा कहा कि ऐसे सभी सफाई कर्मी जिनकी आय 15 हज़ार से कम है उनके लिये शिविर लगाकर सफेद कार्ड बनाये जाये। बताया कि सरकार मात्र सौ रुपये में पानी का कनेक्शन दे रही है। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुवे कहा कि कर्मचारियों को मौसम के हिसाब से वर्दी के साथ ही साप्ताहिक अवकाश भी जरूरी देना सुनिश्चित कर हर तीन महीने में कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाये। कहा कि ठेकेदार यदि नियमानुसार कार्य नही करता तो विभाग ऐसे ठेकेदारों को चिन्हित कर ऐसे ठेकेदारों का ठेका निरस्त करने की कार्यवाही करे। वही बैठक में नही पहुचने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों का एक दिन के वेतन कटौती के आदेश उपाध्य्क्ष ने दिये।

यह भी पढ़ें 👉  आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल

यह भी पढ़ें : 76 वर्षीय फिदा हुसैन की लाश मिली नैनीझील में


बैठक में जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य , सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनोद कुमार भार्गव, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका ईश्वर रावत, कोतवाल आशुतोष कुमार, नायब तहसीलदार बरखा जलाल, कानूनगो आर एस राणा, पटवारी प्रमोद जोशी, कुलदीप राजौरिया, सभासद नगरपालिका नंद किशोर पांडेय, मुकेश कुमार, ममता बिष्ट, उपाध्य्क्ष महिला मोर्चा प्रगति जैन, मंडल अध्य्क्ष योगेश राजौर, महिला मोर्चा अध्य्क्ष वर्षा आर्य, राजेश वाल्मीकि, महेश वाल्मीकि, राजाराम, अनुवती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट

यह भी पढ़ें : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

यह भी पढ़ें : ऐपण गर्ल पूजा पडियार के ऐपण कला की मशूहर बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय ने की प्रशंसा

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण

यह भी पढ़ें : कलश यात्रा के साथ नया गावँ में धार्मिक अनुष्ठान का हुवा शुभारंभ

यह भी पढ़ें : श्रम कोड हटाओ, श्रम कानून बहाल करो’ के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत तल्लीताल गांधी चौक में ऐक्टू का धरना

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page