कलश यात्रा के साथ नया गावँ में धार्मिक अनुष्ठान का हुवा शुभारंभ

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , रामनगर/नैनीताल ( nainilive.com ) – शहर से लगे नयागांव में गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई है। नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापित करने के लिए दो दिन के धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। सोमवार को मंदिर प्रांगण से महिलाओं ने कलश के साथ सोभा यात्रा निकाली इस दौरान मां के जयकारों से पूरा गावँ गूंज उठा।

यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर रेलवे की प्रियंका ने वाक इवेंट में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें : कोहरे की सफेद चादर ओढ़े सरोवर नगरी नैनीताल की नैनीझील

कलश यात्रा नयागांव से शुरू होकर प्राचीन भूमिया मंदिर तक जाकर लौटी,इस दौरान महिलाएं कुमाउनी परिधानों में सजकर मां भगवती की स्तुति करते रहे। शोभायात्रा के बाद पुरोहित प्रकाश मिश्रा,तारा दत्त जोशी व नवीन उपाध्याय ने मंदिर धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए जिसमें नंदन सिंह,पान देव बर्थवाल,भूपाल दत्त,उमेश लाल बतौर यजमान शामिल हुए।

यह भी पढ़े – ऐपण गर्ल पूजा पडियार के ऐपण कला की मशूहर बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय ने की प्रशंसा

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें : रेल अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्वोत्तर रेलवे को नई ऊँचाईयों पर ले जाने के लिये प्रतिबद्ध रहे – त्रिपाठी

सोमवार शाम कीर्तन मंडली द्वारा कार्यक्रम पेश होंगे और महिलाओं द्वारा भी मां भगवती का दरबार सजाया जाएगा। मंगलवार की सुबह हवन यज्ञ के साथ मां भगवती,हनुमान, व भैरव की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का किया लोकार्पण

इस दौरान दौरान बी एस बंगारी,नवीन चंद्र,सुरेंद्र सिंह बिष्ट,जगत सिंह, प्रकाश बर्थवाल, आनंद सिंह नेगी,किशोर शर्मा,आनंद बिष्ट,संजय नेगी समेत सैकड़ों माँ भगवती के भक्त मौजूद रहे

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page