राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉ एमएस दुग्ताल ने बाटी दवाइयां

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे अस्प्ताल में बुधवार को डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस दिवस मनाया गया।इस दौरान अस्प्ताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने सभी डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा कि सभी डॉक्टर को अपना काम पूरी ईमानदारी के करना चाहिए।

राजकीय चिकित्साल बीडी पांडे की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले वरिष्ठ फिजीशियन डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधानचंद्र रॉय को सम्मान देने के लिए यह मनाया जाता है। उनका जन्‍मदिवस और पुण्यतिथि दोनों इसी तारीख को पड़ती है। इस दिन पूरी चिकित्सा बिरादरी को श्रद्धांजलि पेश की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

इस दौरान उन्होंने तल्लीताल टीआरसी में कर्मचारियों के बीच दवा का वियरण किया व बीते रोज उनके द्वारा पिथौरागढ़ जनपद के दुरस्त ग्रामणी क्षेत्र दर, सेला,नागलिंग,स्याळी दुक्तु, दातु, गो, तिडाक, सीपू आदि गांव के ग्रामीणों के लिए दवाईया भेजी गई।
डॉ दुग्ताल ने बताया कि वे हर साल इन ग्रामीण क्षेत्रो में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाते है लेकिन वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते वे कैंप नही लगा पा रहे है।इसलिए उन्होंने यहाँ से दवा भेजी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page