डॉ तरुण आउटस्टैंडिंग फैकेल्टी इन साइंस एजुकेशन अवार्ड 2022 से सम्मानित

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com ) – उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश और प्लांटिका देहरादून का के संयोजन में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में डॉक्टर तरुण कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर हल्द्वानी को आउटस्टैंडिंग फैकेल्टी इन साइंस एजुकेशन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया । यह अवार्ड उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों तथा उत्कृष्ट शोध कार्यो के लिए दिया गया ।

इससे पूर्व भी डॉक्टर तरुण को उत्तराखंड सरकार द्वारा बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2022, यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, एक्सीलेंस इन रिसर्च अवॉर्ड तथा देवभूमि उत्कृष्टता शिक्षा सम्मान द्वारा भी नवाजा जा चुका है । डॉ तरुण का शोध कार्य पहाड़ी फलों काफल, घिंगारू,किल्मोर तथा हिसालु पर आधारित है । उन्होंने इसमें एंथोसाइन कंपाउंड्स को खोजा है । जिसकी इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन विभिन्न क्षेत्रों जैसे कॉस्मेटिक फार्मास्यूटिकल तथा फूड बेवरेज आदि क्षेत्रों में भारी डिमांड है ।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

डा तरूण ने अपना शोध कार्य डॉ कमल पांडे के दर्शन में पहुंच गया है। वर्तमान में डॉ तरुण एमआईईटी कुमाऊं कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर तथा डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। डॉ तरुण सक्सेना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं तथा परिजनों को दिया । डॉक्टर तरूण की इस उपलब्धि पर एमआईईटी कुमाऊं के मैनेजिंग डायरेक्टर और पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर हायर एजुकेशन उत्तराखंड डा बहादुर सिंह बिष्ट ने बहुत बधाइयां दी तथा उनके द्वारा किए गए शोध कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य

डॉ तरुण सक्सेना को इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है और महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया तथा उनकी इस उपलब्धि बधाई दी ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page