उत्तराखंड के चमोली जिले में 4 किशोरों की नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

चमोली ( nainilive.com )- उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बुरी खबर सामने आयी है। उत्तराखंड के चमोली जनपद के थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अंतर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। ये चार किशोर शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव उतराते हुए दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चारों किशोरों के शवों को नदी से निकाला गया है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चारों किशोर दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी उनका कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह जानकारी मिली की हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में उतराते हुए दिख रहे हैं। मरने वाले किशोरों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लॉगव्यू पब्लिक स्कूल में हुआ पी0बी0 पाण्डे ऑरेटर ऑफ द ईयर 2024 समारोह का आयोजन
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page