शराब के नशे में धुत कार चालक ने होमगार्ड को रौंदा, मौत 
देहरादून (nainilive.com) – बाजार में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने स्कूटी सवार को बुरी तरह से रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। बताया गया कि नशे में धुत कार चालक कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि सोमवार शाम को करीब पौने पांच बजे के दौरान यहां पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड भगत सिंह (55) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम तलाई नरेंद्रनगर अपनी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। वह काफी आगे तक उसे घसीटते हुए ले गया। जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चालक सत्य प्रसाद पैन्यूली पुत्र शिवशरण पैन्यूली निवासी छिद्दरवाला देहरादून को हिरासत में लिया गया है। लेकिन वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। बावजूद पता चला है, कि वह यहां पशुपालन विभाग में कार्यरत है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना होमगार्ड के परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल