दुःखद – कार दुर्घटना में हल्द्वानी निवासी छात्र की दर्दनाक मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – उत्तराखंड के हरिद्वार से दुःखद सड़क हादसे की ख़बर आ रही है यहां के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून-दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों की कार ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका आधा हिस्सा ट्राली के अंदर घुस गया। जिससे एक छात्र की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। काफी मशक्कत कर छात्रों को कार के अंदर से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र हिमांशु मेहर निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी, दिग्विजय सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी, सुधांशु कुमार निवासी ग्राम विजय नगला, नूरपुर बिजनौर और कुलदीप कुमार निवासी नयाली काशीपुर, जिला सहारनपुर कार से बहादराबाद की तरफ से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page