डीएसबी परिसर के प्रो अनिल बिष्ट बने उन्नत भारत अभियान समिति के अध्यक्ष
नैनीताल ( nainilive.com )- डीएसबी परिसर के प्रो अनिल बिष्ट वनस्पति विज्ञान विभाग को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित उन्नत भारत अभियान कुमाऊं विश्वविधालय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है । भूगोल के डॉक्टर प्रकाश चन्याल,इंग्लिश की डॉक्टर दीपिका पंत तथा अर्थशास्त्र के डॉक्टर जितेंद्र लोहनी को समिति का सदस्य बनाया गया है । इस संबंध का पत्र कुलसचिव ने कुलपति के अनुमोदन के बाद जारी किया है ।

प्रो अनिल बिष्ट के अध्यक्ष बनने पर कूटा ने उन्हे बधाई एवम शुभकामनाएं दी तथा अंगवस्त्र पहना कर तथा अनार का पौधा भेट किया । इससे पहले डॉक्टर नीलू लोधियाल उक्त समिति की अध्यक्ष थी। कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी ,प्रो नीलू लोधियाल , डॉक्टर विजय कुमार ,डॉक्टर हर्ष चौहान ,डॉक्टर नवीन पांडे ने टीम को बधाई दी है ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी