भारी बारिश के कारण रुकि वैष्णो देवी यात्रा 24 घंटे बाद फिर शुरू

Share this! (ख़बर साझा करें)

जम्मू ( nainilive.com )-  माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए भक्तों के लिए अच्छी खबर है. करीब 24 घंटों बाद प्रशासन ने फिर से यात्रा शुरू करने की इजाजत दे दी है. शनिवार को भारी बारिश की वजह से एक रात के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी और चढ़ाई करने वालों को गेट से पहले ही रोक दिया गया था. अब फिर से भक्तों के लिए यात्रा शुरू कर दी गई है.

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि हिमकोटि मार्ग से बैटरी कार सर्विस और रोपवे से भैरों मंदिर की यात्रा निर्बाध तरीके से चल रही है. भारी बारिश के बाद कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें देखा जा सकता था कि भवन के मार्ग पर तेज जल बहाव हो रहा था. ऐसे में भक्तों का यात्रा करना खतरे से खाली नहीं था. इसी वजह से यात्रा पर रोक लगाई गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. और बारिश के बाद यात्रा मार्ग पर जल जमाव भी नहीं हुआ था. लेकिन सड़कों पर पानी का बहाव काफी तेज था. बारिश थमने पर पहले नीचे आने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी गई. इसके बाद ऊपर की चढ़ाई शुरू की गई है. भारी बारिश की वजह से बाण गंगा में भी उफान आ गया था. इस वजह से ताराकोट मार्ग से यात्रा को डाइवर्ट कर दिया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक दो दिनों में 27 हजार से ज्यादा लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

यह भी पढ़ें 👉  मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page