हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में बुजुर्ग मरीज की मौत , रिपोर्ट में आया कोरोना पॉजिटिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में एक ६५ वर्षीय बुजुर्ग के बाद आयी रिपोर्ट से हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट में बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव होने से हॉस्पिटल के कर्मचारियों में भय उत्पन्न हो गया है साथ ही हॉस्पिटल के स्वामी ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है.

यहाँ जानकारी दें की हल्द्वानी नगर के अंतर्गत स्थित नीलकंठ हॉस्पिटल में बीते २२ जून को डायरिआ एवं सांस फूलने की शिकायत पर ६५ वर्षीय बुजुर्ग को भर्ती किया गया था। जिनका कोरोना पॉजिटिव का सैंपल लिया गया था. बीते शनिवार को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और आज रविवार को उनकी मौत गयी। उनकी रिपोर्ट के पॉजिटिव आने और बुजुर्ग की मौत होने से पूरे हॉस्पिटल के साथ ही जिले के स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है. स्वास्थय विभाग द्वारा पूरे हॉस्पिटल को जहाँ सील कर दिया गया है, वहीँ हॉस्पिटल के स्वामी डॉ. गौरब सिंघल द्वारा उक्त मरीज का उपचार करने के कारण स्वयं को आइसोलेट किया जा रहा है. साथ ही स्वास्थय विभाग द्वारा हॉस्पिटल में कांटेक्ट स्क्रीनिंग कर मृतक के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करने का कार्य भी शुरू किया जा चूका है.

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page