निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ईओ ने दिलाई शपथ

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- पालिका सभाकक्ष में निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा ने शपथ दिलवाई। इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष /सचिव द्वारा पदाधिकारियों पगड़ी एवं माला पहनाकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल नेगी, उपाध्यक्ष हंसा दत्त बहुगुणा, सचिव रितेश कपिल,उपसचिव अजय साह ने आज शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया।

इस मौके पर सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार खोलिया पूर्व अध्यक्ष निकाय कर्मचारी महासंघ मोहन चिलवाल शिवराज नेगी ललित पांडे ईश्वरी बहुगुणा अमन महाजन गिरीश चंद गोविन्द रावत दीपक पाण्डेय दीपक बहुगुणा आदि थे। संचालन हिमांशु चंद्रा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page