नैनीताल में हद से अधिक बरसा बन सकती है अभिशाप- यहाँ ऑल टाइम बारिश का रिकार्ड है 536 मिमी

Share this! (ख़बर साझा करें)

पिछले 48 घण्टों में 150 मिमी से अधिक बारिश हुई है।

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- त्रिऋषि सरोवर नैनीताल के लिए हद से अधिक बारिश अभिशाप बन सकती है। ये कहना है राज्य के मौसम विभाग के पूर्व निदेशक डॉ आनंद शर्मा का। यंहा ऑल टाइम बारिश का रिकॉड 536 मिमी रहा है। ये पानी तब बरसा था, जब नैनीताल की जनसंख्या आज के मुकाबले 20 % भी नहीं रही होगी। यह नगर भूगर्भिय लिहाज से भी संवेदनशील है। जिस कारण नगर में भवन निर्माण आपदा के लिहाज से मजबूत होने बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही

डॉ शर्मा ने ये बात तब कही थी जब केदार आपदा की घटना ने दुनिया को हिला दिया था। अब वर्तमान की बात करें तो बीते दो दिनों में यंहा 150 मिमी से आधिक बारिश हुई है। ये पूरे मानसून में होने वाली बारिश का करीब 15 फीसद है। इस बारिश से नैनीताल की झील का पानी 1 फिट बढ़ गया। अब आने वाले दिनों में मानसून के सक्रिय रहने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page