होटल मनु महारानी ने गेट पर लगाया ताला, कर्मचारियों को नहीं घुसने दिया अंदर

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के प्रतिष्ठित होटल मनु महारानी प्रबंधन ने गुरुवार को होटल के गेट पर ताला लगा दिया व यूनियन के 96 कर्मचारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। जिस पर होटल कर्मचारी गेट के बाहर एकत्रित हो गए।होटल हाईकोर्ट के समीप होने के चलते पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया। और मौके पर पहुँचकर कर्मचारियों व होटल प्रबंधन के बीच बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की गई।

कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र चावला ने बताया कि आज अचानक मैनेजर द्वारा होटल के गेट पर ताला लगवा कर कर्मचारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। उन्होंने होटल के जीएम नरेश अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि तालाबंदी का आइडिया मैनेजर का है जबकि होटल मालिक द्वारा ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा की जब होटल मालिक को कर्मचारियों से कोई दिक्कत नहीं है। तो मैनेजर को क्यों हो रही है। मैनेजर द्वारा उनको नौकरी से निकालने की यह एक रणनीति है। जिसको की वे लोग सफल नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर

जीएम नरेश अग्रवाल ने बताया कि होटल के किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं जा रहा है। बल्कि होटल में अभी कर्मचारियों की जरूरत नहीं होने के चलते, उनसे होटल के मुख्य गेट पर ही हस्ताक्षर करवा कर वापस भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page