अमजा की “पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां” संगोष्ठी व कार्यशाला जून में
देहरादून ( nainilive.com)- ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स ऐसोसियेशन उत्तराखंड की ” पत्रकारिता की सामयिक चुनौतियां” विषयक संगोष्ठी तथा कार्यशाला 13-14 जून 2026 को देहरादून में होगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन करेंगें।
यह निर्णय यहां रायपुर रोड पर नोबेल नीच कांप्लेक्स में हुई संगठन की साप्ताहिक बैठक में लिया गया. बैठक में आयोजन व्यवस्था को नौ समितियों के गठन पर सहमति बनी. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवींद्र नाथ कौशिक ने कहा कि पत्रकारिता का हर क्षेत्र में जितना हस्तक्षेप अब है, इतना कभी नही रहा. इसी अनुपात में हमारा दायित्व और चुनौतियां भी बढ़ी है. पत्रकार कर्म कभी भी सरल नही रहा और निहित स्वार्थों से उसका टकराव भी सदैव रहा है. उन्होने बताया कि पत्रकार सुरक्षा , कल्याण और ध्येयनिष्ठ राष्ट्रवादी वैचारिक पत्रकारिता को लेकर अमजा के केंद्रीय संगठन NUJI का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है जो समय-समय पर मार्गदर्शन करता रहा है।
प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य गिरधर गोपाल लूथरा ने कहा कि राष्ट्र व समाज के लिए 24घंटे कार्य करने वाला पत्रकार आज किस आर्थिक स्थिति में है इसका चिंतन करना समाज व सरकार के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों के लिए अपनी आवाज जिम्मेदारी से बुलंद की जाएगी उन्होंने कहा कि निरन्तर पत्रकारों से संवाद स्थापित होना चाहिए और उन्हें मौजूद समस्याओं का भी समयबद्ध तरीके से निस्तारण होना चाहिए। लूथरा ने कहा कि ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड लगातार पत्रकारों के मुद्दे को लगातार उठाता है और आगे भी उठाता रहेगा। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग रखी ।
मदन सिंह ने पत्रकारिता के इस दौर को चुनौतीपूर्ण बताया और कहा कि जो पत्रकार राष्ट्र व समाज की सेवा में 7×24 लगातार कार्य करता है वही स्वयं को असुरक्षित पाता है, पत्रकारों की सुरक्षा को कानून बनाने की नितांत जरूरत है, पर अभी तक इस विषय पर कुछ खास पहल नहीं हो पाई। सदस्यों ने श्री लूथरा परिवार की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा के लिए शुभकामनायें दी। बैठक में जिला संयुक्त सचिव पद के लिए कुमारी रेणु सेमवाल के नाम का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में नये सदस्यों का स्वागत किया गया.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सोनू सिंह ने टीवी पत्रकारों की चुनौतियों की चर्चा की।सोनू सिंह ने बताया कि 30मई को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला इकाई देहरादून द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाएगा प्रदेश अनुशासन समिति संयोजक राजकुमार ग्रोवर ने पत्रकारों के प्रति पुलिस के असंवेदनशील व्यवहार पर चिंता व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों के ध्यानाकर्षण की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर पत्रकारों तरुण मोहन, पृथ्वीराज सिंह, ओम पाल, रोहित कुमार सोनी,मदन सिंह और कुमारी रेणु सेमवाल ने भी विचार व्यक्त किये.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक
भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य
लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान