समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर फड़ व्यवसायी कोर्ट से लगाएंगे गुहार

समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर फड़ व्यवसायी कोर्ट से लगाएंगे गुहार

समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर फड़ व्यवसायी कोर्ट से लगाएंगे गुहार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के मल्लीताल पंत पार्क में लगने वाले फड़ बाजार के व्यवसायी समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कोर्ट से गुहार लगाने जा रहे है। बता दे कि वर्तमान में हाईकोर्ट ने फड़ बाजार लगाने के समय सीमा शाम 4 बजे से 6 बजे तक रखा गया है जिससे व्यवसायी नाखुश है।

शुक्रवार को रेहड़ी फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद के नेतृत्व में जूम लैंड पार्क में फड़ व्यवसायियों ने एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि वह लोग कोर्ट में समय सीमा बढ़ाने की गुहार लगाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

अध्यक्ष जमीर अहमद ने बताया कि कोविड-19 के चलते फड़ व्यवसाई बीते 6 माह से कोई आमदनी नही होने के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे है। अब जब उनको फड़ लगाने की अनुमति मिल चुकी है लेकिन समय सीमा मात्र दो घँटे का है जिसमे उन लोगो को दुकान लगाने में काफी समय लग जाता है और दो घँटे का समय कम है इसलिए हम लोग एक बार समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग कोर्ट में लगाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page