खबर का असर: आवारा कुत्ते के आतंक को लेकर पशु पालन विभाग ने उठाए कदम

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com )- बीते दिनों नगर के वॉर्ड 2 डाठ-नौकुचियाताल रोड में आवारा कुत्तें द्वारा दर्जनों लोगों को घायल करने का मामला सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा नैनीलाइव न्यूज़ पोर्टल ( www.nainilive.com) के जरिए मुद्दा उठाया गया था,जिसमे उन्होंने पशु पालन विभाग एवं भीमताल नगर पंचायत से आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों की सुरक्षा की माँग रखी थी।

बीते रोज खबर प्रकाशित होने के बाद उस मामले को पशु पालन विभाग ने प्रमुखता से लिया और शनिवार को भीमताल पशु पालन विभाग की वरिष्ठ अधिकारी डॉ दीपाली लालवानी के दिशा निर्देश में विभागीय टीम भेजी गयी और कुत्ते को रेबीज का टीका लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपाली लालवानी ने समाज सेवी बृजवासी को बताया कि आगे भी नगर में इस तरह के आवारा चिन्हित लोगों पर झपटने वाले कुत्तों को चिन्हित कर विभाग टीटमेंट जारी रखेगा, स्थानीय सभी लोगों ने भीमताल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपाली लालवानी जी व विभागीय टीम का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

इस मौके पर विभागीय टीम के साथ हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा फरहा खान,महमूद खान,निशांत खान,समीर उल्ला,जावेद, भय्यू आदि थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page