कोरोना वायरस संक्रमण रोकने को लेकर शासन ने जारी किये नए दिशा- निर्देश

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- प्रदेश में बीते 5 महीनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही गिरावट के बीच फिर से तेजी आनी शुरू हो गयी है। कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीँ आगामी कुम्भ और होली त्यौहार के मद्देनज़र भी सरकार सतर्क हो गयी है। ऐसे में रोज बढ़ रहे कोरोना के मामले और लोगों में कोरोना से बचने की सावधानियों जैसे सामाजिक दूरी और मास्क न पहन कर बाहर निकलने की आदतों ने खतरे को और बढ़ा दिया है। इसी को गंभीरता से लेते हुए आज शासन ने नए दिशा निर्देश जारी किये हैं। इन नए दिशा निर्देशों में जिलाधिकारियों व पुलिस को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। सामाजिक दूरी, हाथों को बार-बार साबुन से धोना और मास्क के अनिवार्य पालन जैसे नियमों का पालन करने व सख्त फैसले लेने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page