प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने राजभवन में किया हवन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने मंगलवार को राजभवन में प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए हवन किया। इस दौरान उन्हांने कहा कि यह हवन प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया गया है। राज्यपाल ने वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा में सभी श्रद्वालुओं के सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की प्रार्थना भी की। राज्यपाल ने हवन पूजन सम्पन्न कराने वाले प्रधान पुजारी नयना देवी मंदिर, श्री बसंत बल्लभ पांडे का हार्दिक धन्यवाद किया।

Ad


इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, परिसहाय रचिता जुयाल, तरूण कुमार, कम्प्ट्रोलर प्रमोद चमोली, विशेष कार्याधिकारी बी0पी0 नौटियाल, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page