राज्यपाल ने ऊधम सिंह नगर जनपद में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की ली विस्तृत जानकारी
पंतनगर ( nainilive.com )- राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज पंतनगर विश्वविद्यालय पहुँचकर तराई भवन में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक कर जनपद में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होंने जनपद ऊधम सिंह नगर को प्रधानमंत्री जनमन योजना में देश में शीर्ष 5 में आने पर बधाई दी। उन्होंने कहा की राष्ट्रपति महोदया द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर को पुरुस्कृत किया गया यह गर्व की बात है।
उन्होंने जनमन योजना में कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने को कहा। राज्यपाल ने पंतनगर विश्वविद्यालय में हनी क्रांति, सेमी कंडक्टर, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से कृषि से जोड़ने के लिए बीजों का उत्पादन बढ़ाने व कृषि में रिसर्च व तकनीक को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्रीष्म कालीन धान को प्रतिबंधित करते हुए गन्ना, मक्का व दलहन को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की रजत जयंती के अवसर पर आगामी 8 नवंबर को नानकसागर डाम में वाटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारियां भी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनपद में फॉरेंसिक लैब स्वीकृत हो गई है, जिसके लिए किच्छा में भूमि चिन्हित कर ली गई है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया की जनपद के 27 न्याय पंचायतों में एक-एक मॉडल विद्यालय व लाइब्रेरी बनाई जा रही है तथा 150 प्राथमिक विद्यालयों में आपदा मद से नये कक्ष बनाये जा रहे है।
उन्होंने बताया कि जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए ग्राम स्तर तक टीबी जाँच एवं उपचार कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा चिकित्सालयों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के लिए वातानुकूलित कक्ष बनये जा रहे है व गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रेकिंग की जा रही है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
यूकॉस्ट द्वारा “उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन