अधिवक्ता परिषद हाई कोर्ट इकाई स्वाध्याय मंडल द्वारा अंदरूनी मध्यस्थता और सुलह अधिनियम 1996 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- अधिवक्ता परिषद हाई कोर्ट इकाई स्वाध्याय मंडल द्वारा आज एक अंदरूनी मध्यस्थता और सुलह अधिनियम 1996 पर एक कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें मुख्य वक्ता श्री अधिवक्ता सिद्धार्थ साह जी थे, जिन्होंने मध्यस्थता और सुलह अधिनियम के बारे में विस्तार से सभी लोगों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम का युवा अधिवक्ताओं ने विशेष रूप से लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान युवा अधिवक्ताओं ने मुख्य वक्ता से बहुत अच्छे-अच्छे प्रश्न भी किए, जिन प्रश्नों का मुख्य वक्ता ने बहुत सटीक जवाब दिया। मुख्य वक्ता को एक भेंट स्वरूप बाबा साहब अम्बेडकर का चित्र भी दिया गया।

इस कार्यक्रम को करवाने में स्वाध्याय मंडल के महावीर कोहली, कौशल साह जगाती, ओमकार, अविदित नोलियाल और अजीत यादव सम्मिलित थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या, हाई कोर्ट इकाई के अध्यक्ष लोकेंद्र डोबाल, युवा अधिवक्ता मानसी चौहान, हर्षित शाह, राज्यवर्धन चौधरी, हर्षवर्धन भट्ट, सौम्या नानवाल, सिद्धांत सेन, अनुप्रिया कुशवाहा, विशाल विक्रम सिंह, प्रभा नैथानी और ममता जोशी सहित भारी मात्रा में अधिवक्ता मौजूद थे, जिनमें दीपक भारद्वाज, नृत्य सिंह पुंडीर, भास्कर चंद्र जोशी सहित काफी वरिष्ठ अधिवक्ता भी थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page