हल्द्वानी : सेना के जवान ने शराब पीकर अस्पाताल में काटा हंगामा
न्यूज़ डेस्क, हल्द्वानी ( nainilive.com ) – मंगलवार देर शाम बाइक सवार नशे में धुत्त सेना के एक जवान ने नैनीताल रोड भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में दूसरे दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जवान और दूसरा वाहन चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके से जवान समेत दोनों घायलों को बेस अस्पताल ले आई।
नशे में धुत्त सेना के एक जवान ने नैनीताल रोड पर एक वाहन चालक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जवान के साथ ही दूसरा चालक घायल हो गया। पुलिस उन्हें इलाज कराने बेस अस्पताल लाई। नशे में मिलने पर जवान का मेडिकल कराने पर उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल जवान को काबू किया। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया।
जवान को नशे में धुत्त देख और दूसरे घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने को कहा। इस पर जवान बिफर उठा। उसने बेस अस्पताल में हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल हंगामा काट रहे जवान को संभाला। शराब पीने की पुष्टि के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास बरामद बाइक भी जब्त कर ली। कोतवाल ने बताया कि आरोपी जवान बागेश्वर के गरुड़ निवासी दीपक पांडे का एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत चालान काटा गया। बाद में जवान को जमानत पर रिहा कर दिया गया। दुर्घटना में घायल दूसरे पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन