हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने संभाला कार्यभार
हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने संभाला कार्यभार
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- शहर की पहली महिला सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मंगलवार को पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह से कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पहले दिन जनता व स्टाफ से मुलाकात की। नव नियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि शहर की समस्याओं को दूर करना और मुस्लिम आबादी का कोविड वैक्सीनेशन कराना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बस्तियों में वैक्सीनेशन में भारी कमी है जबकि तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है इसलिए हम सभी को अलर्ट रहना होगा। इस वजह से धर्म गुरुओं से वार्ता कर वैक्सीनेशन की अपील की जाएगी। जनता की समस्याओं के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। बता दें कि ऋचा सिंह अभी तक लालकुआं एसडीएम के पद पर कार्यरत थी। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के कुंभ में ड्यूटी लगने पर ऋचा सिंह को चार्ज दिया गया था। तब उन्होंने कोविड-19 प्रबंधन में बेहतर प्रशासन व समन्वय स्थापित किया था।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun