नैनीताल में भाजपा के लिए सुखद समाचार , नाराज चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्या उतरे सरिता आर्या के समर्थन में

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में विधानसभा चुनावों का चरम जोरों पर है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन सुखद रहा , जहाँ एक तरफ सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की , वहीँ दूसरी ओर पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्या ने नाराजगी दूर करते हुए भाजपा की विधायक प्रत्याशी सरिता आर्या को अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है।

सबसे अहम् बात यह रही की आज ही भाजपा नेता दिनेश आर्या का जन्मदिन भी है। ऐसे में नैनीताल में विधायक प्रत्याशी सरिता आर्या , शांति मेहरा , गोपाल रावत , भानु पंत सहित समर्थकों के साथ केक काटकर जहाँ उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया , वहीँ सरिता आर्या को अपना पूर्ण समर्थन भी दे दिया। दिनेश आर्या की गिनती पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में की जाती है। वह अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय मंत्री के साथ पूर्व में नैनीताल भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं. टिकट के दावेदारों में शुमार रहे दिनेश आर्या के पार्टी प्रत्याशी सरिता आर्य के समर्थन में आने से भाजपा को मजबूती मिलना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page