वन महोत्सव के तहत हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com )- गुरुवार को हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में वन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भीमताल झील के संरक्षण एवं भीमताल सिटी को ग्रीन सिटी बनाने के लिए झील के किनारे कार्यकर्ताओं द्वारा छायादार पेड़ लगाए गए वृक्षारोपण में स्थानीय पौधों को फाउंडेशन ने वरीयता दी है।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि इस वर्ष बरसात के मौसम में ये पहला वन महोत्सव का आयोजन किया गया आगे 2 माह बारिस के मौसम के दौरान समय-समय पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम झील एवं भीमताल के आस-पास की पहाड़ियों पर और किया जायेगा साथ ही समस्त जन मानस से एक-एक वृक्ष लगाने व उसके उचित देखभाल की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा फरहा खान ने सभी नगर वासियों को हरेला एवम् वन महोत्सव की शुभकामनाए दी और नगर वासियों से पौधे लगाने की एवं उनका संरक्षण करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

वृक्षारोपण के कार्यक्रम में हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की संस्थापक फरहा खान, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी, अनवर उल्ला,शाहनवाज़ एवं मनोज आदि ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page