हिंदी पत्रकारिता दिवस विशेष : हम पत्रकार हैं कि हम पत्रकार हैं।

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल से कलमकार संदीप कुमार की कविता –

देश के विकाश को,
बुराई के विनाश को।
हाथ में कलम लिए हम सदा तैयार हैं।
हम पत्रकार हैं कि हम पत्रकार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान

किसी जाति ना धर्म से,
बस जाने जाते कर्म से।
कर्म से खत्म सारे, करते भ्रष्टाचार हैं।
हम पत्रकार हैं कि हम पत्रकार हैं।

सच की राह में बढ़ने को,
सारे झूठ खत्म करने को।
हम हर दिन दिल से रहते तैयार हैं।
हम पत्रकार हैं कि हम पत्रकार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग

काम साफ करते हैं,
किसी से भी ना डरते हैं।
जां की बाजी हम, लगाते बार- बार हैं।
हम पत्रकार हैं कि हम पत्रकार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बीएफए एवं एमएफए (पेंटिंग) प्रवेश प्रारम्भ

दुनिया को हम जोड़ते,
भ्रांतियों को भी तोड़ते।
सत्य और अहिंसा, हमारे ये विचार हैं।
हम पत्रकार हैं कि हम पत्रकार हैं।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page