बड़ी खबर : सतपाल महाराज ने दिए पौड़ी में राशन कार्ड सत्यापन रोकने के आदेश

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , पौड़ी ( nainilive.com )- उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी जनपद में एपीएल, बीपीएल वालों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत मिलने वाले राशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए राशन कार्डों के सत्यापन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

पौड़ी जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन के चलते एपीएल एवं बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कार्ड धारकों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन न मिल पाने की समस्या को देखते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन कार्डो का सत्यापन तुरंत रोक दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

सतपाल महाराज ने अपने पौड़ी प्रवास के दौरान खाद्य सचिव सुशील कुमार को दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्डो के सत्यापन के चलते लोगों को राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन मिलने में दिक्कत आ रही है। इसलिए तत्काल राशन कार्डो के सत्यापन को रोक दिया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page