स्मैक बेचकर अपना खर्चा चलाता हुँ , नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी में बोला अभियुक्त

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नशे के खिलाफ नगर पुलिस द्वारा बीती रात स्मैक के अवैध धंधा करने वाले युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर एसएसआई यूनुस खान के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा सैनिक स्कूल के पीछे तलाशी के दौरान दो ब्यक्तियो को स्मैक का नशा करते हुए पाया गया। जब दोनों की तलाशी ली गयी तो निमेश पंत पुत्र पूरन चंद पंत निवासी सैनिक स्कूल, के पास से 3.46ग्राम अवैध स्मैक पकड़ी गई। तो निमेश ने बताया कि वह स्मैक हल्द्वानी के फरमान नामक ब्यक्ति से खरीदकर लाता है और उसको यहाँ बेचकर अपना खर्चा चलाता है।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page