कायाकल्प योजना के तहत देहरादून से आई टीम ने बीडी पांडे अस्पताल का किया निरीक्षण
कायाकल्प योजना के तहत देहरादून से आई टीम ने बीडी पांडे अस्पताल का किया निरीक्षण
गौरव बिष्ट, नैनीताल ( nainilive.com )- कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तरीय डॉक्टरों की टीम ने बीडी पांडे अस्पताल का सोमवार को निरीक्षण किया। राज्य सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय देहरादून से आए रिजिनल क्सटेंट, संदीप उनियाल व डॉ. अपूर्वा की एक टीम ने बीडी पांडे अस्पताल का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना और मरीजों से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों पर भी चर्चा की कायाकल्प योजना के तहत बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया .

बतादें कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति को सुधारने और अस्पतालों को नए आधुनिक उपकरण दिलाने के मकसद से केंद्र सरकार द्वारा मिशन कायाकल्प योजना शुरू की गई है। इसमें प्रथम आने वाले अस्पताल को सरकार द्वारा 50 लाख का इनाम दिया जाता है। ताकि सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं को बेहतर किया जा सके और मरीजों को आधुनिक उपकरणों से उपचार मिल सके। इस दौरन अस्पताल के पीएमएस डॉ.केएस धामी, डॉ.एमएस दुग्ताल, कमल जोशी, जितेश, वंदना कांडपाल व आरती बिष्ट आदि शामिल रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी