हल्द्वानी के बेस अस्पताल में दो करोड़ रुपये की लागत से बना ICU वॉर्ड बंद

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- कोरोना काल में हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में 2 करोड रुपए की लागत से ICU बेड बनाए गया था जो स्टाफ की कमी के चलते बंद हो गया. ICU वॉर्ड में 9 बेड लगे हुए हैं. जिसमें कोरोना काल में कई मरीज भर्ती भी हुए, लेकिन कोरोना काल के बाद ICU बंद हो गया, जिसका कारण स्टाफ की कमी होना है, वही आईसीयू सुचारू न होने से दूरदराज से आए लोगों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है.


बेस अस्पताल की सीएमएस का कहना है स्टाफ की नियुक्ति होते ही ICU वॉर्ड फिर से चालू कर दिया जाएगा. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ की तैनाती को लेकर कोई कदम नहीं उठाया. बात अगर हल्द्वानी की सोबन सिंह जीना अस्पताल की करें तो अस्पताल में कुमाऊं भर से मरीज इलाज के लिए इस अस्पताल में पहुंचते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page