उत्तराखंड में सभी शासकीय वाहनों में लगेगा जीपीएस

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- राज्य की भागौलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक घटनाओं हेतु संवदेनशीलता के दृष्टिगत राहत व बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की भागौलिक स्थिति का तत्काल पता लगाए जाने हेतु सभी वाहनों मे एआईएस मॉडल, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.) लगाए जाएगा।


इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने विभाग की विभागीय वाहनों की पंजीयन संख्या, चालकों के नाम एवं मोबाइल नम्बर तथा जीपीएस संख्या राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र को यथाशीघ्र उपलब्ध कराए।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)


अपर जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडेय को निर्देशित किया है कि जनपद में विभागों के पास उपलब्ध समस्त वाहनों की पंजीकरण संख्या, वाहन चालक का नाम व मोबाइल नम्बर आदि संकलित करते हुए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाने हेतु प्रस्ताव, आंगणन उपलब्ध कराए ताकि जनपद मे समस्त वाहनों मे जीपीएस सिस्टम लगाए जाने की कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page