जल्द वेतन नही दिया गया तो होगा कार्य बहिष्कार:उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने वेतन नही मिलने पर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा बीते दो माह से कर्मचारियों को वेतन नही दीए जाने को लेकर ईओ अशोक कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि बीते दो माह से कर्मचारियों को वेतन नही दिए जाने के बाद कर्मचारियों के ऊपर आजीविका चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसलिए अगर जल्द से जल्द वेतन का भुगतान नही किया गया तो वे लोग कार्य बहिष्कार पर मजबूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

ईओ अशोक कुमार वर्मा ने पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि शासन से बात की गई है। लॉक डाउन के चलते पालिका की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। व्यवस्था होते ही सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, महासचिव सोनू सहदेव, ईश्वरीय दत्त बहुगुणा, गोपाल सिंह नेगी, रितेश व नारायण राम मौजूद थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page