आईजी ने कप्तानों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
आईजी अजय रौतेला ने जिलों के सभी कप्तानों की ली बैठक
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com ) – कुमाऊं में रविवार को घोषित ऑरेंज अलर्ट के बाद पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। आईजी ने मंडल के पुलिस कप्तानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी को मौसम की चेतावनी के संबंध में सूचित कर दिया गया है। पुलिस से डेंजर जोन पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही मार्ग अवरुद्ध होने पर यातायात डायवर्जन की रणनीति भी पहले से तैयार रखने को कहा है। मंडल में भारी वर्षा की चेतावनी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। मौसम विभाग ने रविवार को मंडल के नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए सभी जिला कप्तानों से 24 घंटे अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के साथ ही मैदानी जिलों में तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। मौसम से जुड़ी चेतावनी को देखते हुए आईजी ने संबंधित जिलों के पुलिस कप्तानों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। थाना स्तर पर पुलिस के आपदा राहत और बचाव दलों को भी तैयार रहने को कहा गया है। पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना के बीच भूस्खलन और तटीय इलाकों में बाढ़ कटाव के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun