भीमताल में भाजपा डॉo हरीश बिष्ट ने मनवाया अपना लोहा बने दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख

Share this! (ख़बर साझा करें)

भीमताल ( nainilive.com )- पंचायत राजनीति के चाणक्य भीमताल ब्लॉक में भाजपा के डॉo हरीश सिंह बिष्ट दूसरी बार भीमताल ब्लॉक प्रमुख बने। डॉo बिष्ट पंचायत में अपना लोहा मनवाया। डॉo हरीश सिंह बिष्ट को 38 में से 28 मत प्राप्त कर विजय हुए ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में उमेश चंद्र पलड़िया को 38 में से 21 मत प्राप्त कर विजय हुए। कनिष्ठ प्रमुख रागिनी निर्विरोध बनी डॉ o बिष्ट ने सभी क्षेत्र पंचायत सदसयो के आपार समर्थन आशीर्वाद एवं सभी सहयोगकर्ताओं भाजपा शीर्ष नेतृत्व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस के हिमांशु पांडे को पराजित किया है।

बिष्ट पंचायत राजनीति एवं पंचायतों में कार्य करने वाले ऐसे ब्लॉक प्रमुख है जो गांव के अंतिम छोर तक विकास कार्यों को करवाने के साथ ही उनकी मॉनिटरिंग भी करते है। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह में एक दिवस जन समस्याओं के निवारण हेतु जनता दरबार लगते हैं। पूर्व में दीनदयाल उपाध्याय शस्तीकरण पुरस्कार से भी सम्मानित हुए हैं। पंचायत राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। पंचायतों को आत्मनिर्भर करने का भी लक्ष्य रहा है जिसमें उन्होंने पंचायत में गेस्ट हाउस, व्यू पॉइंट, ओपन थियेटर, सहित गांव में संपर्क मार्ग पेयजल टैंको, धार्मिक स्थानों के सौंदर्य करण जैसे अनेकों कार्य पिछले 5 वर्षों कार्यकाल में किए हैं। जिनमें पंचायतों को आत्मनिर्भर अपनी आय सृजित करने वाले अधिकाश कार्य समलित हैं। पूर्व के कार्यकाल में पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं। पंचायतों में अनुभवी व्यक्तित्व रहा है। जनता ने कहा बिष्ट जी सादगी और सरल व्यक्तित्व है इसी लिए अधिकाश लोग उन्हें पसन्द करते है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

बिष्ट ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव लड़ते समय हिमांशु बिष्ट को भारी अंतर से हराया, साथ ही पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे की पत्नी मीनू पांडे की जमानत जप्त कराई है। डॉo बिष्ट के समर्थकों में खुशी की लहर के साथ ब्लॉक से उनके आवास तक भारी संख्या में जगह जगह पर उनको फूल मालाओं से स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व जिला नेतृत्व सहित सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page