बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पिस्टल से फायरिंग, एक गंभीर घायल – 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 वाहन सीज
नैनीताल ( nainilive.com)- बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान शुक्रवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी पक्ष पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान सशस्त्र हमला करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इस घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी छड़ा (खैरना), थाना भवाली, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना बेतालघाट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 वाहन सीज कर दिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –
दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल (28) पुत्र सुरेंद्र सिंह – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर
यश भटनागर उर्फ यशु (19) पुत्र राजीव भटनागर – निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर
वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39) पुत्र मोहन राम – निवासी लखनपुर, रामनगर
रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28) पुत्र चंदन प्रकाश – निवासी ढेला पटरानी, रामनगर
प्रकाश भट्ट (28) पुत्र गोपाल दत्त – निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता
पंकज पपोला (29) पुत्र नर सिंह – निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग