नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के हाई वोल्टेज घटनाक्रम का नाटकीय अंत, नतीजे सीलबंद लिफ़ाफ़े में बंद
Nainital ( nainilive.com)- नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। डीएम नैनीताल वंदना ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम सहित की गई कार्यवाही से अवगत कराया है . 15 अगस्त की तड़के सुबह 3 बजे कड़ी सुरक्षा और कई कैमरों की निगरानी में वोटों की गिनती की गई। इस दौरान 22 जिला पंचायत सदस्यों द्वारा डाले गए मतों की गिनती की गई।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने गिनती का फैसला लिया, क्योंकि निर्वाचन नियमावली में री-पोलिंग का प्रावधान नहीं है। नियमों के अनुसार केवल बूथ कैप्चरिंग, तकनीकी खामी, या बैलेट बॉक्स को नुकसान होने की स्थिति में ही दोबारा मतदान हो सकता है।
गिनती पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने नतीजे को सीलबंद लिफ़ाफ़े में बंद कर दिया है। यह लिफ़ाफ़ा 18 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा, और अंतिम जीत-हार का ऐलान कोर्ट के निर्णय के बाद ही होगा।
गुरुवार के हंगामे का असर गुरुवार को पोलिंग बूथ के बाहर हुए विवाद और अराजकता के बाद कांग्रेस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके चलते यह गिनती न्यायिक निगरानी में हुई।
सूत्र बता रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की दीपा दर्मवाल को जीत मिली है मात्र 1 वोट के अंतर से। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के बहादुर नगदली और कांग्रेस की देवकी बिष्ट को बराबर वोट मिलने के बाद लॉटरी का सहारा लिया गया, जिसमें देवकी बिष्ट विजेता रहीं।
कांग्रेस ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए फिर से हाईकोर्ट जाने की बात कही है। अब सबकी नज़रें 18 अगस्त की सुनवाई पर टिकी हैं, जब सीलबंद लिफ़ाफ़ा खुलेगा और नाटकीय चुनावी लड़ाई का अंतिम फैसला सामने आएगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग