हल्द्वानी जेल में बीते 6 मार्च को हुई कैदी की मौत के मामले में सीबीआई की 8 सदस्य टीम कर रही हल्द्वानी जेल में पूछताछ

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी जेल में बीते 6 मार्च को कैदी की हुई मौत के मामले में सीबीआई की 8 सदस्य टीम जेल में पूछताछ कर रही है, कल देर शाम सीबीआई की टीम हल्द्वानी जेल पहुंची, यहां करीब 4 घंटे तक उन्होंने पूछताछ की, सीबीआई की टीम आज दिन से ही जेल के अंदर मौजूद है, मामले के मुताबिक काशीपुर का रहने वाला एक आरोपी हल्द्वानी जेल में बंद था जिसकी 6 मार्च 2021 को मौत हो गई थी।

मृतक की पत्नी के आरोपों पर अदालत ने जेल के बंदी रक्षकों पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया, जिसके बाद मामले की सुनवाई नैनीताल हाईकोर्ट में हुई और हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया था, हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच तेजी से चल रही है, जिसके चलते सीबीआई की टीम कल देर शाम हल्द्वानी जेल पहुंची और लगातार जेल में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page