दिनेशपुर में विवाहिता ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर दी जान

दिनेशपुर में विवाहिता ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर दी जान

दिनेशपुर में विवाहिता ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर दी जान

Share this! (ख़बर साझा करें)

तहसीलदार-सीओ की मौजूदगी में भरा पंचनामा


न्यूज़ डेस्क , दिनेशपुर ( nainilive.com )- गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने टीन सेट के नीचे लगी पाइप में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार की साय ग्राम सभा चंदननगर के ग्राम रामबाग निवासी विवाहिता प्रियंका मलिक-21 वर्षीय पत्नी वासुदेव मलिक ने गृह क्लेश के चलते घर में टीन सेट पर लगी पाइप पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। ग्राम प्रधान विकास सरकार की सूचना पर थाने के एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ झूलते हुए शव को नीचे उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

सूचना पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट व पंतनगर सीओ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों के मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेज दिया। मृतक प्रियंका मलिक का 5 वर्ष पूर्व गांव के ही युवा वासुदेव मलिक से विवाह हुआ था। उनसे 3 वर्षीय पुत्र दक्ष है। मृतका का पति विद्युत विभाग में दैनिक मजदूरी का काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में हुआ महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page