पंजाब के तरन-तारन में नकाबपोश युवकों ने की चर्च में तोडफ़ोड़, कार में लगाई आग

Share this! (ख़बर साझा करें)

तरन तारन. पंजाब के तरन तारन जिले के एक गांव में चार नकाबपोश युवकों ने एक चर्च में तोडफ़ोड़ कर पादरी की कार में आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि घटना पत्ती कस्बे के टक्करपुरा गांव में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुई. पुलिस ने बताया कि चार नकाबपोश युवक गिरजाघर में दाखिल हो गए, चौकीदार के सिर पर पिस्तौल तान दी और गिरजाघर में तोडफ़ोड़ करने से पहले उसके हाथ बांध दिए.

बदमाशों ने जाने से पहले एक मूर्ति को भी तोड़ा और पादरी की कार को आग के हवाले कर दिया. वहीं कैथोलिक चर्च के फादर थॉमस पी ने बताया कि, 4 लोग हमारे परिसर में आए और मूर्तियों को नष्ट कर दिया और हमारे वाहन को आग लगा दी. वे यहां 25 मिनट तक रहे. उन्होंने लोगों को धमकाया और सुरक्षा गार्ड को बंदूक की नोक पर रखा. घटना के बाद आईजी मौके पर पहुंचे और हमें जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

उन्होंने बताया कि घटना के बाद तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रंजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पुलिस का एक दल स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचा. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ईसाइयों के एक समूह ने बुधवार को घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खेमकरन, भीखीविंड, पत्ती, हरीके और फिरोजपुर की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है. प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page