आरोही को मिला CSR सम्मान 2022, राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

Share this! (ख़बर साझा करें)

उत्तराखंड से सम्मान प्राप्त करने वाला आरोही एकमात्र NGO
Top 20 में उत्तराखंड के कुमाऊँ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत आरोही संस्था ने विभिन्न परीक्षणों के बाद पाया स्थान
CSR अवार्ड 2021 में रजत शर्मा ने सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

न्यूज़ डेस्क, नैनीताल ( nainilive.com )- आजीविका एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही नैनीताल जिले के रामगढ में कार्यरत आरोही संस्था को अखिल भारतीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। आरोही संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका में सक्रिय तौर पर कुमाऊँ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। गुडगाँव में आयोजित इस कार्यक्रम में आरोही संस्था के अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज तिवारी एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक श्री कविकुमार ने श्री रजत शर्मा जी से संस्था का सम्मान प्राप्त किया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-किरन वेदी, पहली भारतीय, आई.पी.एस. एवं विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता- रजत शर्मा, फाउंडर एवं एडिटर इन चीफ, इंडिया टीवी थे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम वंदना सिंह ने किया रामगढ-श्यामखेत-मुक्तेश्वर क्षेत्र का निरीक्षण, किया समस्याओं का समाधान

बीते दिनांक 27 अगस्त 2022 को CSR अवार्ड्स समारोह में भारत की लगभग 200 संस्थाएं नामांकित हुई थी जिसमें मानकों के आधार पर आरोही संस्था को टॉप 20 के लिए उत्तराखंड से चुना गया | कार्यक्रम का आयोजन ब्रांड honchos के द्वारा बहुत ही गहन एवं परीक्षण के आधार पर किया गया | कार्यक्रम में लगभग 300 महानुभावों ने प्रतिभाग किया जिसमें विभिन्न CSR के प्रमुख, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम में 15 CSR कंपनी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया तथा भविष्य में CSR कंपनियों द्वारा प्रस्तावित रणनीतियों को साझा किया |

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्ष पुरानी लम्बित समस्या का आयुक्त IAS Deepak Rawat ने एक दिन में कराया समाधान


सम्मान प्राप्त करने वाले संस्थानों द्वारा भी अपने कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से JK Tyre, MSF, IVM, aaditya Birla ग्रुप, SBI फाउंडेशन इत्यादि के प्रमुख भी उपस्थित रहे | समाज के विभिन्न हिस्सों के उत्थान के लिए कार्यरत संस्थाओं को सम्म्मानित किया गया | उत्तराखंड से केवल आरोही NGO को ही बहुत ही गहन एवं परीक्षण तथा विभिन्न पहलुओं की जाँच-पड़ताल के बाद टॉप 20 में आरोही ने अपने तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के चलते स्थान बनाया |


आरोही संस्था का परिचय:- आरोही एक गैर सरकारी एवं गैर मुनाफा प्राप्त करने वाली संस्था है, जोकि 1991 से जनपद नैनीताल के सतोली-प्युड़ा ग्राम में स्थित एवं कुमांऊ क्षेत्र में कार्यरत संस्था है | संस्था द्वारा लगभग 360 ग्राम लाभान्वित हो रहे हैं। संस्था का आरोही आरोग्य केन्द्र नाम का आधूनिक अस्पताल है, जहाँ रोगी भर्ती, प्रयोगशाला, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ई.सी.जी., दन्त चिकित्सा और सर्जिकल सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। आरोही बाल संसार नाम का विद्यालय भी संस्था द्वारा संचालित होता है, जहाँ नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी सीखने-सिखाने की गतिविधियाँ करते हैं। विद्यालय में आनंदपूर्ण परिवेश में बच्चों का सर्वागीण विकास होता है| विद्यालय में 5000 पुस्तकों का एक पुस्तकालय, खेल सामग्री, विज्ञान प्रयोगशाला तथा वाई-फाई युक्त 15 कंप्यूटर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जन मिलन समारोह में बॉबी पवार ने मुलाकात की भीमताल वासियों के साथ


आरोही की आयवर्धन इकाई द्वारा तेल, साबुन, सौन्दर्य प्रसाधन तथा जड़ी-बूटी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। आरोही का एप्रीकोट ऑइल देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। संस्था की सतत् आजीविका इकाई के माध्यम से ठेठ पहाड़ी ब्रांड को भी प्रमोट किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए www.aarohi.org पर जाए।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page