दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी चौपाल एवं कैम्प लगाकर जनसस्याओं का करेंगे निस्तारण- डीएम गर्ब्याल

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कैम्पों, चौपालों का आयोजन कर जन-समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को कैम्प चौपाल आयोजन हेतु निर्देशित किया है।


श्री गर्ब्याल ने सभी अधिकारिंयो को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम दो कैम्प, चौपालों का आयोजन कर जनसुनवाई का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होेंने कहा कैम्प एवं चौपालों के आयोजन हेतु विभागीय कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित कर ली जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित


जिलाधिकारी ने कहा कि कैम्प एवं चौपालों में निस्तारित की गई समस्याओं की यथास्थिति से जिलाधिकारी कार्यालय को संलग्न प्रारूप पर समस्याओं का निस्तारण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनमानस की समस्याओं का समाधान कैम्प व चौपालों मेें मौके पर जनमानस की समस्याओं का समाधान शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page