साहित्य के क्षेत्र में डॉ. भुवन मठपाल को बुलंदी जज़्बात-ए-क़लम साहित्यिक संस्था की ओर से काव्यश्री सम्मान से किया सम्मानित
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- साहित्य के क्षेत्र में डॉ. भुवन मठपाल को बुलंदी जज़्बात-ए-क़लम साहित्यिक संस्था की ओर से आज हिंदी दिवस पर काव्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया l बुलंदी जज़्बात-ए-क़लम संस्था के प्रमुख ने कहा कि युवा लेख़क भुवन मठपाल के लेखन में सामाजिक सरोकार एवं मानवीय मूल्य सर्वत्र समाहित हैं l इनकी कविताओं में लोक का यथार्थ चित्र है l

इस अवसर पर रचनाकार भुवन मठपाल ने संस्था के अध्यक्ष श्री विवेक बादल जी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि साधक का काम तो साधना करना है l काव्य श्री सम्मान मिलने पर हर्ष जताते हुए उन्होंने कहा मेरा यह सम्मान लोक पहरुओं को समर्पित है l जिनके होने से हम हैं l यह ख़ूबसूरत समाज है l मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के भिक्यासैंण तहसील के अंतर्गत ग्राम खड़खेत के रहने वाले डॉ. भुवन मठपाल वर्तमान में संस्कृत विभाग, राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट, नैनीताल में कार्यरत हैं l
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
यूकॉस्ट द्वारा “उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन