होली महोत्सव फोटो प्रतियोगिता में अमित शाह ने प्रथम, दामोदर लोहनी ने द्वितीय, अदिति खुराना ने तृतीय पुरस्कार किया हासिल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की ओर से होली महोत्सव के दौरान आयोजित फोटो प्रतियोगिता के परिणाम शुक्तवार को जारी किए गए जिसमे प्रथम पुरूस्कार अमित साह, द्वितीय दामोदर लोहनी ओर तृतीय अदिति खुराना ने हासिल किया।

बता दे कि होली महोत्सव में राम सेवक सभा की ओर से फोटो प्रतियोगिता में 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमे निर्णायक की भूमिका पदमश्री छायाकार अनूप साह, एएन सिंह व प्रदीप पांडे द्वारा निभाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी और उपसंयोजक राजीव दूबे ने बताया कि अमित शाह ने पहला, दामोदर लोहनी दूसरा व अदिति खुराना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि हंस राज साह, रत्ना साह, मनु कुमार व करन वर्मा को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

विजेताओं को जल्द ही राम सेवक सभा की ओर से नगद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page