उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम का मिज़ाज़ , हो सकती है कई स्थानों में बारिश

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड में मौसम इस बार बिलकुल बदला रहा है। जाड़ों में मौसम परिवर्तन के कारण ठण्ड का असर नहीं दिखाई नहीं दिया। वहीँ अब मार्च में मौसम में बदलाव नज़र आने लगा है। आज मौसम को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी हुआ है। उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। होली के दिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई , पहाड़ की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 8 जनपदों में तीन घंटे गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ बरसात का मौसम बन रहा है तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान में आज तीन घंटे राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, नैनीताल , अल्मोड़ा ,चंपावत एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इस बीच मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 23 एमएम बरसात उत्तरकाशी में दर्ज की है जबकि डूडा में 20.5 ,गरुड़ में 15.5 जानकीचट्टी में 14.5 सोनप्रयाग में 14. शीतला खेत में 11. मथेला में 10. 5 बद्री केदार में 7 तथा कौसानी में 6. 5 बरसात रिकॉर्ड की गई है। इस बीच मौसम के बदले मिजाज के बाद पर्वतीय जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच एक बार फिर ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ चुनाव में डॉ मोहित सनवाल पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

बुधवार को मसूरी में जहां जमकर ओलावृष्टि हुई वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले मुखबा, हर्षिल, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली, सांकरी आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी इलाको में कई दिन के बाद बर्फबारी हुई। व्यास घाटी के अंतिम चौकी नाभीढांग (13925फुट) में दोपहर बाद हिमपात हुआ। इस दौरान माइनस 4 डिग्री तापमान में जवानों ने होली मनाई। बर्फबारी के कारण बुधवार को पिथौरागढ़ जिले में ओम पर्वत भी बादलों से ढका नजर आया। यह नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 10 मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस को मतदाता जागरूकता से जोडते हुये जनपद में होगा पौधारोपण - मुख्य विकास अधिकारी
Ad Ad Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page