वाल्मीकि सभा चुनाव में सभासद राहुल पुजारी ने सचिव पद के लिए करी दावेदारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा (nainilive.com) – जिला व मंडल मुख्यालय में कई वर्षों के बाद तल्लीताल व मल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव होने के बाद एक और चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

जहां चुनावों के लिए सामान्य तौर पर पद पर बैठे व्यक्ति चुनाव कराने को बहुत तैयार नहीं होते, वहीं वाल्मीकि सभा नैनीताल के चुनाव के लिए सरपंच मनोज कुमार एवं दिनेश कटियार ने स्वयं चुनाव की पहल की है। जिसमे सचिव पद के लिए अधिवक्ता व नगर पालिका के नामित सभासद व तल्लीताल बाल्मीकि मंदिर में मुख्य पुजारी रूप में बचपन से ही अपनी सेवाएं दे रहे राहुल पुजारी ने सचिव पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। बता दे कि वे सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

बता दे कि वाल्मीकि सभा के चुनाव इससे पूर्व 24 जनवरी 2016 को हुए थे। इस प्रकार अब सभा का पांच वर्षीय कार्यकाल 24 जनवरी 2021 को समाप्त हो रहा है। इस प्रकार वाल्मीकि सभा की कार्यकाल पूरा से पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर नई कार्यकारिणी को कार्यभार सोंपने की मंशा साफ नजर आ रही है। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व उपसचिव के एक-एक पदों के लिए होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page