डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने अपनी तैयारियां की शुरू
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- लगातार हो रही बारिश और मौसम बदलाव के बीच डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और सेंपलिंग करने के बाद ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, क्योंकि कोरोना का खतरा बरकरार है और अस्पताल प्रबंधन कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण जोशी के मुताबिक डेंगू के लिहाज नोडल अधिकारी को भी नियुक्त कर दिया गया है… अभी तक बुखार से पीड़ित मरीजों की पुष्टि हुई है उनमें से किसी ने भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है, यदि भविष्य में कोई डेंगू का संदिग्ध मामला आता है तो उसको अलग वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।
हल्द्वानी नगर निगम के मेयर के मुताबिक हल्द्वानी के प्रत्येक वार्ड में दो से तीन चरणों की फागिंग का काम पूरा कर लिया गया है, इसके अलावा लार्वा स्प्रे का छिड़काव भी कराया जा रहा है जिससे डेंगू के लार्वा पैदा ना हो सकें, इसके अलावा जल्दी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक की जाएगी जिसमें डेंगू और मलेरिया से निपटने के पुख्ता इंतजामों की समीक्षा भी की जाएगी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun