झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को आया हार्ट अटैक, रिम्स में भर्ती
रांची ( nainilive.com)- झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को मेजर हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा पार्टी उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रही है.
रिम्स के डॉक्टरों ने उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है, अभी उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. दीपक प्रकाश की तबियत की जानकारी लगते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनसे मिलने के लिए रिम्स पहुंचे थे.
गौरतलब है कि दीपक प्रकाश पार्टी की ओर से राज्यसभा के उम्मीदवार भी हैं. साथ ही दीपक प्रकाश को पार्टी ने इसी वर्ष प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है. उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई है. वे बाबूलाल के कार्यकाल में झारखंड स्टेट मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन भी रहे.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी
भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त
Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात
डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग